होम लोन इंश्योरेंस क्या है?
होम लोन बीमा (Home Loan Insurance), जिसे होम लोन प्रोटेक्शन प्लान (HLPP) के रूप में भी जाना जाता है। यह योजना लगभग हर लोन संस्थान द्वारा ऑफर की जाती है, जिसमें बीमा कंपनी लोन लेने वाले व्यक्ति का अचानक निधन होने पर उसके शेष लोन की भरपाई करती है।
बीमा की अवधि आमतौर पर लोन अवधि के समान होती है। होम लोन बीमा का लाभ उठाने से लोन लेने वाले उधारकर्ता को राहत मिलती है कि उसके निधन के बाद भी, उसके परिवार को होम लोन चुकाने या लोन राशि का भुगतान न कर पाने के कारण घर खाली करने के लिए नहीं कहा जाएगा।
होम लोन बीमा की विशेषतायें व लाभ
- होम लोन बीमा एकमुश्त राशि (लम्पसम) का भुगतान करने की सुविधा प्रदान करता है जिसका इस्तेमाल भविष्य में बकाया होम लोन चुकाने में किया जा सकता है
- होम लोन बैलेंस ट्रांसफर, होम लोन रिस्ट्रक्चरिंग या लोन राशि के पूरे भुगतान के मामले में पॉलिसी समाप्त हो सकती है
- होम लोन उधारकर्ता या पॉलिसी धारक को एकमुश्त राशि का भुगतान किया जाता है
- धारा 80 C और 80 D के तहत, उधारकर्ता को होम लोन पर टैक्स बेनिफिट मिलता है
- जॉइंट लोन के तहत, सभी आवेदक सिंगल होम लोन बीमा (Home Loan Insurance) के अंतर्गत ही लाभ उठा सकते हैं
- कुछ अतिरिक्त प्रीमियम के साथ, विकलांगता और गंभीर बीमारी को भी होम लोन बीमा योजना में शामिल किया जा सकता है
- बीमाधारक सिंगल / रेगुलर भुगतान द्वारा प्रीमियम दे सकता है या बीमा राशि को कुल लोन राशि में मिला लिया जा सकता है और वार्षिक आधार पर भुगतान किया जा सकता है
- बीमा धारक इंश्योरेंस प्रीमियम को होम लोन की EMI में भी जोड़ सकते हैं
- होम लोन बीमा के तहत कैंसर और हार्ट अटैक समेत कई अन्य बीमारियों को कवरेज प्रदान करता है
- होम लोन बीमा के तहत प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली मृत्यु या आत्महत्या कवर नहीं होती है।
पर्सनल लोन की विशेषताएं और लाभ
- कोलैटरल-फ्री लोन
- लोन का इस्तेमाल किसी भी व्यक्तिगत ज़रूरत को पूरा करने के लिए किया जा सकता है
- ब्याज दर आमतौर पर 10.49% प्रति वर्ष से शुरू होती है
- 40 लाख रु. तक का लोन दिया जाता है, कुछ बैंक इससे अधिक का लोन ऑफर कर सकते हैं
- भुगतान अवधि 60 महीने तक की होती है
- अतिरिक्त राशि की ज़रूरत पड़ने पर कुछ बैंक/NBFC टॉप-अप लोन भी ऑफर करते हैं
- न्यूनतम दस्तावेज़ की ज़रूरत
- लोन राशि तुरंत मिल जाती है
पर्सनल लोन की फीस और चार्ज़ेंस
आमतौर पर पर्सनल लोन की फीस और चार्ज़ेस बैंक/NBFC और आवेदक की क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। नीचे पर्सनल लोन पर लगने वाली फीस और चार्ज़ेंस के बारे में बताया गया है:-
Comments
Post a Comment